Doordrishti News Logo

लालकुआं-राजकोट होली स्पेशल 1 मार्च से चलेगी

वीकली ट्रेन के जोधपुर के रास्ते 1 से 30 मार्च के बीच होंगे 5 फेरे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लालकुआं- राजकोट होली स्पेशल 1मार्च से चलेगी।होली पर्व के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा लालकुआं-राजकोट- लाल कुआं होली स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन जोधपुर के रास्ते संचालित होगी तथा 1 से 30 मार्च तक कुल 5 फेरे लगाएगी।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट होली स्पेशल 1 से 29 मार्च तक (5 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को दोपहर 12.35 बजे लालकुआं से रवाना होकर अगले दिन सायं 6.10 बजे राजकोट पहुंचेगी। यह ट्रेन जोधपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह 5.40 बजे पहुंचेगी तथा 5.50 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05046 राजकोट- लालकुआं होली स्पेशल 2 से 30 मार्च तक (5 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को रात्रि 10.30 बजे राजकोट से रवाना होकर बुधवार सुबह 5.15 बजे लालकुआं पहुंचेगी। यह ट्रेन जोधपुर रेलवे स्टेशन पर प्रत्येक मंगलवार सुबह 9.40 बजे पहुंचेगी तथा 9.50 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा हेतु 1 सेकंड एसी,2 थर्ड एसी,11 स्लीपर,4 जनरल तथा 2 गार्ड एसएलआर सहित कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार यह ट्रेन किच्छा,बहेड़ी, भोजीपुरा,इज्जतनगर,बरेली सिटी,बरेली जंक्शन,बदायूं, सोरों शुकर,कासगंज, हाथरस सिटी,मथुरा कैंट,मथुरा जंक्शन, भरतपुर,दौसा,जयपुर,फुलेरा,नावां सिटी, कुचामन सिटी,मकराना,डेगाना,मेड़ता रोड,गोटन,जोधपुर,लूनी,समदड़ी, मोकलसर,जालोर,मोदरान,मारवाड़ भीनमाल,रानीवाड़ा,धानेरा,भीलड़ी,पाटन, महेसाना,वीरमगाम,सुरेंद्रनगर एवं वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026