जैसलमेर स्टेशन पर 219 कैमरों से हाईटेक सुरक्षा

  • अमृत स्टेशन योजना के तहत लगाए सीसीटीवी कैमरे
  • जोधपुर मंडल के आठ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 447 सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जैसलमेर स्टेशन पर 219 कैमरों से हाईटेक सुरक्षा। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा व्यापक स्तर पर आधुनिक निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। करीब 140 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एवं अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर 219 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही मंडल के सात अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी 228 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

जोधपुर मंडल डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि मंडल के कुल आठ प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 447 सीसीटीवी कैमरे कार्यरत हैं। इन कैमरों के माध्यम से स्टेशनों पर आने-जाने वाले यात्रियों,प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास द्वार,प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर,फुट ओवर ब्रिज सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की निरंतर एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित जैसलमेर स्टेशन पर सर्वाधिक 219 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त जोधपुर में 59, पाली मारवाड़ में 36,राईका बाग पैलेस में 31,नागौर में 24,बाड़मेर में 29,भगत की कोठी में 32 तथा मुनाबाव स्टेशन पर 17 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर यात्रियों एवं रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

डीआरएम ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा वातावरण उपलब्ध कराना,आपराधिक व असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा स्टेशन प्रबंधन को अधिक दक्ष,पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना है।

लालकुआं-राजकोट होली स्पेशल 1 मार्च से चलेगी

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त लाइव फुटेज की निगरानी रेलवे सुरक्षा बल कंट्रोल रूम के माध्यम से की जा रही है जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित पहचान कर तत्काल कार्रवाई संभव हो सके। यह प्रणाली भीड़ प्रबंधन,चोरी,जेब कतरी,अवैध प्रवेश एवं अन्य सुरक्षा संबंधी घटनाओं पर रोक लगाने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है।

निगरानी व्यवस्था से यात्री सुरक्षा में सहूलियत
डीआरएम ने यह भी बताया कि आधुनिक निगरानी व्यवस्था से न केवल यात्रियों की सुरक्षा में वृद्धि हुई है,बल्कि आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया,कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा रेलवे सुरक्षा बल एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है।

ज़रूरत के अनुसार बढ़ाई जाएगी संख्या
रेल प्रशासन द्वारा मंडल में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निरंतर तकनीकी उन्नयन किया जा रहा है। भविष्य में आवश्यकता के अनुरूप अन्य स्टेशनों पर भी सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने एवं आधुनिक सुरक्षा उपकरण स्थापित करने की योजना है,ताकि यात्रियों को सुरक्षित,सुगम एवं भरोसेमंद रेल सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026