Doordrishti News Logo

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

तकनीकी कार्य के चलते लिया जा रहा ब्लॉक

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द। रेलवे प्रशासन द्वारा गांधीधाम- भुज रेलखंड पर गांधीधाम ब्लॉक केबिन एवं आदिपुर स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य किए जाने के कारण जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन तीन दिन आंशिक रूप से रद्द रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि तकनीकी कार्य के मद्देनजर ट्रेन संख्या 22483 भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस 10 से 12 फरवरी तक भगत की कोठी से प्रस्थान कर भीलड़ी स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी। इस अवधि में यह रेल सेवा भीलड़ी से गांधीधाम के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22484 गांधीधाम-भगत की कोठी एक्सप्रेस दिनांक 11 से 13 फरवरी तक गांधीधाम के स्थान पर भीलड़ी स्टेशन से प्रस्थान करेगी। अतः यह ट्रेन गांधीधाम से भीलड़ी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व संबंधित रेल सेवाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Related posts:

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026

महाशिवरात्रि पर शहर में होगा उज्जैन सा नजारा

February 9, 2026