Doordrishti News Logo

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

  • कपड़े में लिपटे मिली देशी पिस्टल आठ राउण्ड,दो मैंगजीन
  • जयपुर गैंगस्टरों को करने वाले थे सप्लाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद। जोधपुर की एएनटीएफ और भीलवाड़ा की एएनटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा में जोधपुर के दो तस्करों को ट्रक के साथ पकड़ा है। ट्रक में प्लास्टिक के रोल लादे गए थे। जिसकी आड़ में अवैध डोडा पोस्त और अवैध हथियार मिले। दोनों आरोपी जोधपुर कमिश्ररेट में रहते हैं। बरामद हुए हथियारों को वे जयपुर के आस पास गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे। मगर उनके मंसूबों पर पहले ही पानी फिर गया।

एएनटीएफ-एटीएस के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जोधपुर एएनटीएफ और भीलवाड़ा एएनटीएफ ने मिलकर यह कार्रवाई की। सूचना मिली कि जोधपुर के तस्कर ट्रक मेें अवैध डोडा पोस्त लादकर भीलवाड़ा होते हुए निकलेंगे। वे चित्तोडग़ढ़ स्थित एक फैक्ट्री से प्लास्टिक के रोल लेकर जाने वाले है। इस पर टीमों को सतर्क किया गया। आने जाने वाले संदिग्ध ट्रकों को देखा गया। आखिरकार पहचान वाले ट्रक को भीलवाड़ा इलाके में रूकवाया गया और तलाशी ली गई।

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

ट्रक के चालक खलासी से पता लगा कि गाड़ी में प्लास्टिक रोल लादे गए है,जिस संबंध में बिल्टी और दस्तावेज दिखाए गए।
चालक खलासी के आत्मविश्वास भरे जवाब से एक बारगी टीम भी चकमा खा गई। मगर ट्रक की सघनता से तलाशी लिए जाने पर गुप्त बॉक्स में अवैध डोडा पोस्त मिला। केबिन में भी डोडा रखा हुआ था। 41 किलो बिना चीरे वाला डोडा मिला है। चालक द्वारा बैग को अपने पास चिपकाए रखे जाने उसे लेकर तलाशी ली गई तब पता लगा कि एक कपड़ेे में बड़े करीने से देशी पिस्टल,दो मैंगजीन और आठ राउण्ड छिपाए हुए थे। जिसे भी आर्म्स एक्ट में बरामद किया गया।

इन्हेंं किया गया गिरफ्तार 
एएनटीएफ-एटीएस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि अवैध डोडा पोस्त और हथियार रखने पर आरोपी गुढ़ा विश्रोईयान विवेक विहार निवासी राजकुमार पुत्र सुमेरराम एवं गांगाणी करवड़ के महिपाल पुत्र भागीरथ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास एवं मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण पहले से दर्ज हैं।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026