निजी डेंटल कॉलेज के ठेकेदार पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
कुछ दिन पहले ठेकेदार ने महिला पर लगाया था चोरी का आरोप
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निजी डेंटल कॉलेज के ठेकेदार पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप। शहर के एक निजी कॉलेज केंटिन ठेकेदार पर महिला ने अपनी पुत्री से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दी है। कुछ दिन पहले ठेकेदार द्वारा महिला पर चांदी के सिक्के और गल्ले से कुछ नगदी चुराने के संबंध मेें रिपोर्ट दी गई थी। आरोप के क्रॉस में यह प्रकरण दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
भजन संध्या में गई दो महिलाओं की चेन गायब
कुड़ी थाना पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने आरोप लगाया कि वह एक निजी कॉलेज ठेकेदार हाकम खान के पास में केेंटिन में काम करती है। बेटी भी साथ ही रहती है। गत 21 दिसंबर को ठेकेदार ने उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की। पीडि़ता ने घटना को लेकर अब केस दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार ठेेकेदार द्वारा इस महिला के खिलाफ कुछ दिनों पहले केंटिन के गल्ले से चांदी के दस सिक्के और ढाई हजार रुपए चुराने का आरोप लगाया गया था, जिसमें पहले से केस दर्ज हो रखा है। अब पीडि़ता ने अपनी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है।
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

