शिकारगढ़ नकबजनी का खुलासा : हिस्ट्रीशीटर को चलती बस से पकड़ा चार आरोपी गिरफ्तार
- चोरियों के पहले भी दर्ज हो रखे मामले
- जयपुर,उदयपुर,भिवाड़ी,दिल्ली व हरियाणा में पुलिस की दबिश
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हिस्ट्रीशीटर को चलती बस से पकड़ा चार आरोपी गिरफ्तार। शहर की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने दस दिन पहले शिकारगढ़ में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए चार शातिरों को पकड़ा है। एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है जिसे हरियाणा के गुरूग्राम से चलती बस से दबोचा गया। उसके खिलाफ पहले से ही दो दर्जन से अधिक नकबजनी के प्रकरण दर्ज हो रखे है। पुलिस अब पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ में जुटी है।
पुलिस उपायुक्त पूर्व पीडी नित्या ने बताया कि शहर में बढ़ती चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए पुलिस आयुक्तालय के निर्देशों के तहत विशेष टीम का गठन किया गया। टीम की लगातार मेहनत के परिणामस्वरूप चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अखिल रेल हिंदी क्विज में उत्तर पश्चिम रेलवे द्वितीय
यह है घटनाक्रम
30 जनवरी को ब्यावर जिले के रायपुर तहसील के बासिया निवासी केसर सिंह ने रिपोर्ट दी थी। इसके अनुसार वह 29 जनवरी को वह परिवार सहित अपनी भतीजी की शादी में गए थे। अगले दिन घर लौटने पर पाया कि घर के मैन गेट का ताला टूटा हुआ था और कमरे के लॉकर की चाबी गायब थी। लॉकर में रखी चार किलो चांदी, 100 ग्राम सोने का बिस्किट,तीन तोले सोने की चेन,चार अंगुठियां, गले का हार,टॉप्स,बालिए,शीशफू ल,हाथ के पुणच और साढ़े तीन लाख की नगदी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है।
सीसीटीवी फुटेजों से चोरों की पहचान
पुलिस निरीक्षक रामकृष्ण ताडा ने बताया कि पुलिस की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अभय कमांड कंट्रोल कैमरों की फुटेज की जांच,तकनीकी और पारंपरिक सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी मोहित कंसारा की पहचान की। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को सहयोगियों सहित जोधपुर,जयपुर, उदयपुर,भिवाड़ी,दिल्ली और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। अन्य वारदातों की जांच जारी है। आरोपियों ने कुड़ी भगतासनी और मंडोर में भी चोरी करना स्वीकार किया है।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
पुलिस निरीक्षक रामकृष्ण ताडा ने बताया कि प्रकरण में अब मकराना मोहल्ला माणक चौक के निवासी मोहित कंसारा जो हिस्ट्रीशीटर है उसे पकड़ा गया। इसके अलावा खेड़ा अलवर हाल जयपुर के मित्रनगर निवासी सद्दाम,सिधाना झुंझुनूं हाल झोटवाड़ा निवासी दीपक और मथानिया निवासी अंकित को भी गिरफ्तार किया गया है।
