The Jodhpur divisional level Amrita Haat has concluded.

जोधपुर संभाग स्तरीय अमृता हाट संपन्न

-हुनरमंद महिलाओं को मिला विपणन का सशक्त मंच

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर संभाग स्तरीय अमृता हाट संपन्न। प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूहों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनके उत्पादों की बिक्री एवं विपणन को विभागीय स्तर पर समुचित समर्थन प्रदान करने के उद्देश्य से संभाग स्तर पर आयोजित दशम अमृता हाट का आयोजन 01 से 07 फरवरी 2026 तक अरबन हाट परिसर,पाली रोड, जोधपुर में किया गया। सात दिवसीय अमृता हाट का समापन शनिवार को हो गया।

समापन समारोह दशरथ कुमार सोलंकी,अतिरिक्त निदेशक स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग,जोधपुर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। उपनिदेशक महिला अधिकारिता फरसाराम विश्नोई ने बताया कि अमृता हाट हुनरमंद महिलाओं को उनके उत्पादों की पहचान बनाने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध करवाता है। इसके अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री के प्रदर्शन एवं विपणन के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से आए महिला स्वयं सहायता समूहों की 75 से अधिक स्टॉल्स लगाई गईं।

भारी मात्रा में टिन और वेपर मिले 200 टिन घी, घी तेल के टैंक और सिलेण्डर चूल्हे सीलबंद

निःशुल्क सुविधाओं के साथ 38.56 लाख रुपये की बिक्री:-
उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने वाली महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों को विभाग की ओर से निःशुल्क स्टॉल,आवासीय व्यवस्था, भोजन एवं यात्रा भत्ता उपलब्ध करवाया गया। अमृता हाट के अंतिम दिन शनिवार को हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीददारी को लेकर आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला। मेले की सात दिवसीय अवधि में कुल लगभग 38.56 लाख रुपये के हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री हुई।

लक्की ड्रॉ योजना के विजेताओं को मिला प्रोत्साहन:-
हाट में प्रतिदिन न्यूनतम 500 रुपये की खरीददारी पर लक्की ड्रॉ योजना संचालित की गई। शुक्रवार को खोले गए लक्की ड्रॉ में कविता प्रथम,शमिनी द्वितीय एवं प्रियंका तृतीय विजेता रहीं,जिन्हें विभाग द्वारा निःशुल्क खरीददारी करवाई गई।

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने साझा किए अनुभव:-
समापन समारोह में सुपरवाइजर महिला अधिकारिता,ब्लॉक बावड़ी, नीतू सिंह ने अमृता हाट आयोजन की अवधि के दौरान जोधपुर के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा मेले में खरीददारी के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अमृता हाट से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026