मकान के तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग

  • प्रतापनगर शॉपिंग सेंटर की घटना
  • कोई हताहत नहीं
  • डेकोरेशन की सामग्री जलकर खाक
  • दो घंटे में आग पर पाया काबू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मकान के तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग। शहर के प्रतापनगर शॉपिंग सेंटर स्थित एक मकान के तीसरे फ्लोर पर गुरुवार की रात सवा आठ बजे भीषण आग लग गई। आग से लाखों का डेकोरेशन माल मेटेरियल जलकर नष्ट हो गया। तकरीबन आधा दर्जन दमकल मौके पर पहुुंची और दो घंटे के मशक्कत के बाद आग पर रात साढ़े दस बजे तक काबू पाया जा सका। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।

सूचना पर प्रतापनगर सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची और व्यवस्था को बनाया गया। आग लगने का कारण आरंभिक तौर पर स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रतापनगर सदर थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि प्रतापनगर शॉपिंग सेंटर में मिंटू समाई का मकान है। यहां पर रात सवा आठ बजे पुलिस को आग की सूचना मिली थी। तब पुलिस वहां पहुंची। दमकल को भी मौके पर बुलाया गया।

सतलाना गांव में वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत: पोते पर हत्या कर शव जलाने का आरोप

थानाधिकारी व्यास के अनुसार मकान के तीसरे फ्लोर पर डेकोरेशन की सामग्री यथा प्लास्टिक सामान,थर्माकोल सीटस आदि रखे थे जो आग की चपेट में आने से जल गए। आग कैसे लगी इस बारे में फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस की तरफ से मौके पर व्यवस्था को बनाया गया।
आग की सूचना पर बासनी, शास्त्रीनगर, नागौरी गेट से आध दर्जन गाडिय़ां वहां पहुंची। करीबन साढ़े दस बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। आग से किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। आग से मकान को क्षति पहुंची है। तीसरे फ्लोर का गोदाम के रूप में रखा हुआ था।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026