Doordrishti News Logo

कामाख्या-भगत की कोठी-ट्रेन में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कामाख्या-भगत की कोठी-ट्रेन में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु कामाख्या-भगत की कोठी- कामाख्या ट्रेन में 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

माय भारत पोर्टल पर बजट क्वेस्ट 2026 प्रश्नोत्तरी शुरू

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाडी संख्या 15624/ 15623,कामाख्या-भगत की कोठी -कामाख्या ट्रेन में कामाख्या से 06 फरवरी से 24 अप्रैल तक एवं भगत की कोठी से 10 फरवरी से 28 अप्रैल तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।