Doordrishti News Logo
  • पुलिस के समय पर नहीं आने से बढ़ा मामला
  • एक को उठा ले गई पुलिस

जोधपुर, शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में देर रात साढ़े 11 बजे नर्सेज और स्थानीय नेताओं के बीच मरीज के उपचार को लेकर बोलचाल पर विवाद हुआ। मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ऩे लगा। महिला कांस्टेबल का गिरफ्तार करने के नाम पर टरका दिया। जब तक अधिकारी पहुंचते तब तक मामला बढ़ गया। आखिरकार पुलिस ने एक व्यक्ति को उठाया और थाने ले गई। देर रात तक पुलिस थाने में काफी लोग एकत्र हो गए। मीडियाकर्मी से बदतमीजी की गई।

सूत्रों के मुताबिक मथुरादास माथुर अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे के आस पास कांग्रेस के एक दो नेता पहुंचे थे। वहां पर किसी निशक्त मरीज को भर्ती करने की बात को लेकर नर्सेज से विवाद हो गया और वे बदतमीजी पर उतर आए। तब कंपाउंडर दिलशाद और रेजीडेंट डॉक्टर राजीव से भी इन लोगों की धक्कामुक्की के साथ बोलचाल हुई। मामले की समझाइश को लेकर पहले एमडीएमएच चौकी की एक महिला कांस्टेबल पहुंची थी। तब उन्हें गिरफ्तार करने के लिए बाध्य करने के लिए टरका दिया गया।

नर्सेज व डॉक्टर पुलिस के आलाधिकारियों को बुलाने की मांग एवं कार्रवाई को लेकर कामकाज को छोड़ दिया। नर्सेज आदि कोरोना विंग से बाहर आ गए। तब बाद में शास्त्री नगर थानाधिकारी पंकज राज माथुर पहुंचे। उनसे भी युवकों द्वारा बदतमीजी देखी गई। तब एक शख्स को उन्होंने गाड़ी में थाने ले जाने का आदेश दे दिया। नर्सेज काम छोड़ऩे के साथ अस्पताल प्रशासन के चेंबर कक्ष में जाकर बैठ गए। एसीपी पश्चिम नूर मोहम्मद भी थाने पहुंचे और यथास्थिति का जायजा लिया। देर रात तक पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही थी। नर्सेज का यह भी आरोप था कि बदतमीजी करने वाले खुद को स्थानीय कांग्रेस नेता बता रहे थे।

ये भी पढ़े :- कोरोना संक्रमण के कारण रद्द ट्रेनों की सूची जारी

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026