Doordrishti News Logo

दो बाइक आपस में टकराई काजरी कार्मिक की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो बाइक आपस में टकराई काजरी कार्मिक की मौत। शहर के निकट सांगरिया ब्रिज के पास में रविवार की देर शाम दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में काजरी में लगा अस्थाई कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में मृत बता दिया गया। उसके साले की तरफ से कुड़ी भगतासनी थाने में केस दर्ज कराया गया है।

पांच करोड़ कीमत के 2246 किलो नशीले पदार्थ आग में खाक

कुड़ी पुलिस ने बताया कि मूलत: नागौर के गोटन हाल सांगरिया फाँटा निवासी 32 वर्षीय शिव प्रकाश पुत्र गोरधनराम देवासी काजरी में अस्थाई नौकरी पर कार्यरत था। वह रविवार को अपनी बाइक से घर सांगरिया फांटा लौट रहा था। तब सांगरिया पुल पर सामने से आ रही अन्य बाइक सवार युवक से उसकी गाड़ी टकरा गई और उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे चैक कर मृत बता दिया। घटना को लेकर उसके साले गोटन के धनापा निवासी हनुमानराम पुत्र हापूराम देवासी की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। मामले में अग्रिम जांच चल रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026