Doordrishti News Logo

जोधपुर, बल, बुद्धि, पराक्रम के देवता और श्रीराम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र शुदी पुर्णिमा मंगलवार को शहरभर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिरों, घरों, प्रतिष्ठानो और सार्वजनिक स्तर पर भव्य आयोजन होते थे लेकिन कोरोना महामारी से शहर में लगे लाकडाउन की वजह से पिछले वर्ष और इस वर्ष कोरोना गाइडलाइंन की पालना करते हुए सभी भक्तों ने अपने-अपने घरों में सुंदरकांड का पाठ, हरिकीर्तन. हवन आदि अनुष्ठान किए। सुथला स्थित हरिकुंज में भक्त रामेश्वरलाल हर्षवाल ने अपने परिवारजनों के साथ सामूहिक रूप से मंत्रोच्चार के साथ हवन किया। जिसमें सभी ने आहूतियां देते हुए सभी देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की और कोरोना के संकट से अतिशीघ्र मुक्ति प्राप्ति की प्रार्थना की।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026