Doordrishti News Logo

महिला ने फर्जी पट्टे पर मकान बेचकर की 12 लाख की ठगी

रुपए मांगने पर दी धमकी दी -पुलिस ने किया गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला ने फर्जी पट्टे पर मकान बेचकर की 12 लाख की ठगी। उदयमंदिर पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने फर्जी पट्टा और वसीयत बनाकर मकान बेचने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए और बाद में पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।

पीडि़त खोखरिया बेरा निवासी दिनेश गहलोत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उन्हें पावटा इलाके में एक मकान की जरूरत थी। तब उनकी मुलाकात पूजा से हुई। पूजा ने दिनेश को बताया कि उसके पास वसीयत के जरिए मिला एक कब्जाधारी और पट्टाधारी आवासीय मकान है, जिसे वह बेचना चाहती है। दिनेश ने खरीदने की इच्छा जताई तो सौदा 45 लाख रुपए में तय हो गया।

इसके बाद पिछले साल 13 अक्टूबर को 50 हजार रुपए बतौर एडवांस दिए गए। इसके बाद 11 लाख 51 हजार रुपये का इकरारनामा तैयार हुआ।

इसी बीच पूजा ने उनसे एक लाख रुपए बैंक से भी ट्रांसफर करवाकर लिए। कुल मिलाकर 12 लाख 51 हजार रुपए लेने के बावजूद,वह मकान की रजिस्ट्री कराने में टालमटोल करने लगी। दिनेश को शक हुआ तो उन्होंने पट्टे की जांच करवाई तब पता चला कि आरोपी ने फर्जी पट्टे के आधार पर फर्जी वसीयत बनाई है और कई लोगों को इसी तरह से ठग चुकी है।

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के बॉयलर में लगी आग,मची अफरातफरी

पीडि़त दिनेश ने जब पैसे वापस मांगे तो पूजा ने साफ मना कर दिया और धमकी देते हुए कहा कि तेरे जैसे कई आए हैं, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सका। जो बन पड़े, कर ले। पीडि़त ने पुलिस को यह भी बताया कि पूजा ने अपने पिता के नाम पर पट्टा बनवाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026