Doordrishti News Logo

डीएसटी वेस्ट ने पकड़ी 75 ग्राम एमडी ड्रग,युवक हिरासत में

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डीएसटी वेस्ट ने पकड़ी 75 ग्राम एमडी ड्रग,युवक हिरासत में। कमिश्ररेट जिला पश्चिम की डीएसटी वेस्ट ने पाल बालाजी मंदिर के सामने गजानंद नगर में किराए पर रहने वाले युवक से 75 ग्राम एमडी ड्रग को जब्त किया और आरोपी को सीएचबी पुलिस के सुपुर्द किया गया। अग्रिम जांच एवं पूछताछ जारी है।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, डीएसटी वेस्ट विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार डीएसटी प्रभारी एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम की कड़ी में कार्रवाई की गई। इसके तहत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के पाल बालाजी के सामने एक मकान में किराए पर रहने वाले अनिल नाम के शख्स के पास में एमडी ड्रग की जानकारी डीएसटी को मिली।

संसद में पेश केंद्रीय बजट की मुख्‍य बातें

पुलिस ने वहां रेड दी और युवक को हिरासत में लेकर 75 ग्राम एमडी ड्रग को जब्त किया। उसके पास से 58 हजार रूपए भी बरामद हुए है। जोकि संंभवत : नशा बेचकर जुटाए गए है। आरोपी मूल रूप से कल्याणपुर गोदवास का रहने वाला है।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026