कार-ट्रक में भिड़ंत में एक की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार-ट्रक में भिड़ंत में एक की मौत। निकटवर्ती बंबोर दर्जियान झंवर क्षेत्र में कार और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में बुरी तरह घायल कार सवार को अस्पताल में मृत बता दिया गया। मृतक के भाई की तरफ से झंवर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर दुर्घटना कारित करने के केस दर्ज किया गया है।
12वीं रोड पर खड़े युवक से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन भागे
झंवर पुलिस ने बताया कि शेरगढ़ तहसील के जाटीभांडू निवासी काछब सिंह पुत्र रेंवत सिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई श्रवण सिंह अपनी कार लेकर बंबोर दर्जियान गांव की सरहद से निकल रहा था। तब एक ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई श्रवण सिंह बुरी तरह घायल हो गया। उसे एमडीएम अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे चैक कर मृत बता दिया। झंवर पुलिस ने ट्रक चालक बंशीलाल नाम के शख्स को नामजद कर अब जांच आरंभ की है।
