Doordrishti News Logo

शांतिभंग में पकड़े युवक निकले साइबर ठगी के आरोपी: तीन गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शांतिभंग में पकड़े युवक निकले साइबर ठगी के आरोपी: तीन गिरफ्तार। शहर की रातानाडा पुलिस ने तीन युवकों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा। इनके दस्तावेजों की पड़ताल किए जाने पर तीनों युवकों का साइबर ठगी से कनेक्शन निकला। इस पर उन्हें साइबर आईटी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अब पुलिस अभिरक्षा में लिए गए है। आरंभिक पड़ताल में मालूम हुआ कि युवकों द्वारा लाखों का लेनदेन इधर उधर किया गया है। इसमें अब बड़े रैकेट के पकड़े जाने के भी आसार है।

रातानाडा पुलिस ने बताया कि श्याम सुंदर,सुरेंद्र एवं विकास को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा गया था। बाद में उनके दस्तावेजों की पड़ताल में उनका साबइर ठगों से कनेक्शन सामने आया। इनके खिलाफ रातानाडा थाने में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। थानाधिकारी दिनेश लखावत की तरफ से केस दर्ज कराया गया।

कार-ट्रक में भिड़ंत में एक की मौत

मामले में जांच उदयमंदिर थानाधिकारी सीताराम खोजा कर रहे है। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी का पता लगा है। अभियुक्तों को दो दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। इनके खातों में रुपए नहीं आए मगर उनके द्वारा आगे लेन-देन का पता लगा है। लाखों का फ्रॉड होने की आरंभिक जांच में सामने आया है। फिलहाल इनसे पूछताछ चल रही है।