12वीं रोड पर खड़े युवक से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन भागे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),12वीं रोड पर खड़े युवक से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन भागे। शहर के 12वीं रोड पर एक होटल के सामने खड़े युवक के हाथ से बाइक सवार युवक मोबाइल छीन कर ले गए। पीडि़त ने देवनगर थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।
म्यूल अकाउंट्स से 21 लाख रुपए का अवैध लेनदेन तीन आरोपी गिरफ्तार
देवनगर पुलिस ने बताया कि निंबा निंबड़ी मंडोर निवासी मेघराज पुत्र ब्रह्मानंद पंचारिया 12वीं रोड पर एक होटल के सामने खड़ा था और किसी परिचित से फोन पर बात कर रहा था। तब एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसके हाथ से मोबाइल झपट कर ले गए। पीडि़त चिल्लाया मगर बदमाश भागने में सफल हो गए। देवनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। अब लुटेरों की तलाश की जा रही है।
