Doordrishti News Logo

म्यूल अकाउंट्स से 21 लाख रुपए का अवैध लेनदेन तीन आरोपी गिरफ्तार

अलग-अलग राज्यों में दर्ज है साइबर फ्रॉड की कुल 80 शिकायतें

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),म्यूल अकाउंट्स से 21 लाख रुपए का अवैध लेनदेन तीन आरोपी गिरफ्तार। जोधपुर कमिश्नरेट के पुलिस थाना रातानाडा एवं साइबर टीम द्वारा म्यूल अकाउंट धारक के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी पूर्व ने पीडी नित्या ने बताया कि साइबर टीम को म्यूल अकाउंटों की जानकारी मिलने पर बैंक खातों का आंकलन किया तो पता चला कि कुछ लोग अन्य राज्यों से किराये के बैंक खाते,चेक बुक,एटीएम कार्ड व सिम कार्ड डाक के जरिये मंगवाकर साइबर फ्रॉड गिरोह के सदस्यों को उपलब्ध करवाते हैं। वह किराये के इन बैंक खातों को गेम,इनवेस्टमेन्ट फ्रॉड आदि में लगाकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी की रकम इन किराये के खातों में जमा करवाते हैं। इस ठगी गई रकम को एटीएम कार्ड से निकाल कर अपना 10 प्रतिशत कमीशन रखकर शेष राशि साइबर फ्रॉड गिरोह के सदस्यों को यूसडीटी-बाइनेन्स खरीद कर देते है।

एनोटोमी का समस्त चिकित्सकीय विषयों में महत्व है-जस्टिस मूलचंदानी

पुलिस थाना रातानाडा में ऐसा काम करने वाले तीन आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि ये अन्य राज्यों से किराये के बैंक खाते मंगवाकर साइबर फ्रॉड कर रहे हैं। अब तक देश के विभिन्न राज्यों से किराये पर खरीदकर मंगवाए खातों की जांच करने पर पाया गया कि इन खातों के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों में कुल 80 साइबर कम्पलेन्ट्स लगी हुई है जिसमें कुल राशि 45 करोड़ रुपए का फ्रॉड होना पाया गया है। उक्त फ्रॉड राशि में से इन आरोपियों के पास पाए गए कुल 20 खातों में करीब 21 लाख का अवैध लेनदेन इनके द्वारा करना पाया गया।

इन्हें किया गिफ्तार
पुलिस ने भगवान नगर गांधी सागर भीयासर पुलिस थाना भोजासर निवासी श्याम सुन्दर पुत्र ओम प्रकाश विश्नोई,लक्ष्मण नगर चाडी पुलिस थाना भोजासर जिला फलोदी हाल नयापुरा पुलिस थाना मण्डोर निवासी सुरेंद्र पुत्र किशना राम विश्नोई और लक्ष्मण नगर चाडी पुलिस थाना भोजासर निवासी विकास पुत्र राणाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न खातों की चेक बुक,एटीएम कार्ड व सिमें बरामद की गई हैं। प्रकरण में संलिप्त अन्य सहयोगियों के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है।