न्यूरो पैथोलॉजी अपडेट विषय पर एकदिवसीय सीएमई का आयोजन रविवार को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),न्यूरो पैथोलॉजी अपडेट विषय पर एकदिवसीय सीएमई का आयोजन रविवार को। चिकित्सा शिक्षा एवं अध्यतन एक सतत प्रक्रिया है अतः पैथोलॉजिकल जांचों तथा उनसे जुड़े निष्कर्षों के महत्व को ध्यान में रखते हुए डॉ एस एन मेडिकल कॉलेज जोधपुर का पैथोलॉजी विभाग “न्यूरो पैथोलॉजी अपडेट” विषय पर एकदिवसीय सी एमई का आयोजन करने जा रहा है।
नामी ब्रांड के नकली शू बेचते मिला दुकानदार,दस लाख के जूते बरामद
विभागाध्यक्ष एवं अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ योगीराज जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस सीएम ई का आयोजन सचिव डॉक्टर अपूर्वी दुबे द्वारा 1 फरवरी को किया जाएगा,जिसमें राजीव गांधी कैंसर संस्थान दिल्ली से डॉ अनिला शर्मा एवं गुजरात कैंसर एंड रिसर्च संस्थान अहमदाबाद से डॉक्टर प्रीति त्रिवेदी ब्रेन ट्यूमर की जांचों से संबंधित नवीन पहलुओं पर अपने व्याख्यान देंगी।
