नामी ब्रांड के नकली शू बेचते मिला दुकानदार,दस लाख के जूते बरामद
- दुकान में पुलिस की रेड
- कॉपी राइट में केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नामी ब्रांड के नकली शू बेचते मिला दुकानदार, दस लाख के जूते बरामद। शहर के पाल रोड स्थित एक रिटेलर की दुकान में पुलिस ने गुरुवार को रेड दी। दुकान से नामी कंपनी के ब्रांडेड नकली शू को जब्त किया गया। कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। दुकान से दस लाख का नकली माल बरामद हुआ है,जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
इंवेस्टमेंट के नाम पर 27 लोगों से 1.80 करोड़ का फ्रॉड
जानकारी के अनुसार शाम को शास्त्रीनगर पुलिस को सूचना मिली कि पाल रोड स्थित खेमें का कुआं नजदीक एक मिष्ठान भंडार की गली में नामी कंपनी के नाम से नकली शू बेचे जा रहे है। जिस पर पुलिस की टीम ने वहां रेड दी और बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी के नाम के नकली शू को जब्त किया। दुकानदार खेमें का कुआं निवासी रमेश पटेल के खिलाफ कॉपी राइट का केस बनाया गया है।
