रेलवे ने सिग्नल एवं टेलीकॉम मेंटेनर्स को आधुनिक टूल किट उपलब्ध कराए
फ्रंटलाइन स्टाफ की कार्यक्षमता और रेल सुरक्षा को सुदृढ़ करने की महत्वपूर्ण पहल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे ने सिग्नल एवं टेलीकॉम मेंटेनर्स को आधुनिक टूल किट उपलब्ध कराए।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा सुरक्षित,संरक्षित व विश्वसनीय रेल संचालन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई। गुरुवार को सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग के इलेक्ट्रिक सिग्नल मेंटेनर्स तथा टेलीकॉम मेंटेनर्स को विशेष टूल बैग सहित आधुनिक टूल किट उपलब्ध कराई गई।
सार्वजनिक स्थान पर डोडा पीते पकड़ा,केस दर्ज
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में फ्रंटलाइन मेंटेनेंस स्टाफ को ये विशेष टूल किट वितरित कीं। आधुनिक उपकरणों से युक्त ये किट कार्यक्षमता बढ़ाने, आरडीएसओ के सेफ्टी मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग और पूरे मंडल में कवच प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को सशक्त समर्थन प्रदान करेंगी।
इस अवसर पर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि मेंटेनेंस कर्मियों को सभी आवश्यक,मानकीकृत और आधुनिक टूल्स की उपलब्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। इससे ऑपरेशनल एफिशिएंसी, सुरक्षा स्तर और सिग्नलिंग सिस्टम की विश्वसनीयता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस दौरान उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से दस मेंटेनेंस स्टाफ को टूल किट वितरित की।
वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सिग्नल एवं टेलीकॉम) अनुपम कुमार ने बताया कि इन टूल किट्स में मल्टीमीटर, क्रिम्पिंग टूल,केबल फॉल्ट लोकेटर, सेफ्टी इक्विपमेंट तथा सीमेंस एमएसडीएसी मेंटेनेंस किट शामिल हैं,जो सिग्नल एवं टेलीकॉम परिसंपत्तियों के प्रोएक्टिव,सुरक्षित और त्वरित मेंटेनेंस में सहायक होंगी। कार्यक्रम में मंडल इंजीनियर (सिग्नल एवं टेलीकॉम) शुभम यादव सहित बड़ी संख्या में इंजीनियर एवं मेंटेनेंस स्टाफ उपस्थित थे।
