Doordrishti News Logo

मुख्य साजिशकर्ता हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

हत्या प्रयास प्रकरण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्य साजिश कर्ता हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार।शहर की देवनगर पुलिस ने हत्या प्रयास के प्रकरण में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुख्य साजिशकर्ता है और उसकी तलाश चल रही थी। पुलिस अब तक प्रकरण में दस लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि 27 नवंबर को परिवादी अमन खान व उसके साथी पर जानलेवा हमला करने वाले वाछिंत आरोपी की धरपकड़ के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने प्रकरण में परिवादी पर जानलेवा हमला करवाने वाला मुख्य साजिश कर्ता वाछिंत आरोपी सिंधियों का बास सिवांची गेट निवासी इमरान सौदागर को गिरफ्तार किया है। वह खांडाफलसा थाने का हिस्ट्रशीटर है। उसके खिलाफ 9 प्रकरण अलग अलग थानों में दर्ज है। आरोपी द्वारा पुरानी रंजिशवश सुनियोजित तरीके से परिवादी पर जानलेवा हमला करवाया गया था।

दिनदहाड़े थाने के नजदीक युवक का किडनैप

आरोपी इमरान सौदागर झगडालू प्रवृति का आले दर्जे का बदमाश है। उसके खिलाफ प्रतापनगर, सरदारपुरा,खांडाफलसा, राजीव गांधी नगर थाने में प्रकरण दर्ज हो रखे है। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल सुनील कुमार,साइबर सैल के प्रेम चौधरी, कांस्टेबल दीपचंद,श्रवण कुमार, नरेंद्र सिंह एवं शिव नारायण आदि शामिल थे।