Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ रखने बेचने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मादक पदार्थ रखने बेचने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई। कमिश्ररेट पुलिस ने मंगलवार को अलग अलग स्थानों पर मादक पदार्थ रखने एवं बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। संबंधित थानों में केस दर्ज किए गए।

डांगियावास थानाधिकारी दौलाराम ने बिरामी गांव क्षेत्र में कापरड़ा के ओलवी निवासी बुजुर्ग भंवरलाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 किलो 974 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया।

दूसरी तरफ कुड़ी भगतासनी थाने के हैड कांस्टेबल महेन्द्र ने हनुमानदड़ी झालामंड क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहे गोविन्दराम को गिरफ्तार कर 50 पव्वे देशी शराब के जब्त किए। बनाड़ थाने के हैड कांस्टेबल मदनलाल ने गुजरावास क्षेत्र में धापू से देशी शराब के 26 पव्वे जब्त किए।

इधर माता का थान थाने के एएसआई पप्पाराम ने मिरासी कॉलोनी में भवानी सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी अंग्रेजी शराब के पव्वे जब्त किए। मंडोर थाने की एसआई अरूणा ने नौ मील मंडोर क्षेत्र में महेन्द्र को पकड़ा और अवैध शराब जब्त की। जबकि सदर कोतवाली थाने के एएसआई हरिराम ने कुम्हारों की गली लखारा बाजार क्षेत्र में धनेश कुमार को पकड़ा। सरदारपुरा थाने के हैड कांस्टेबल मनफूलराम ने हाकमबाग वाली गली सरदारपुरा क्षेत्र में मो.कैफ राजा को पकड़ देशी शराब बरामद की।

साइबर ठगों ने बुजुर्ग की बैंक एफडी तोड़कर उड़ाए 1.80 लाख

खाईवाल गिरफ्तार
प्रतापनगर सदर थाने के हैड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह ने श्मशान रोड पर गुब्बाखाई कर रहे राजेश नायक को गिरफ्तार कर दांव पर लगी 1030 रुपए की राशि जब्त की। इसी तरह सूरसागर थाने के हैड कांस्टेबल महेन्द्रसिंह ने नेणची बाग सूरसागर क्षेत्र में गुब्बाखाई कर रहे रूपसिंह को गिरफ्तार कर दांव पर लगी राशि जब्त की। सदर बाजार थाने के हैड कांस्टेबल भंवरलाल ने बाईजी का तालाब क्षेत्र में गुब्बाखाई कर रहे मो.खलील को पकड़ा और रुपए जब्त किए।