Doordrishti News Logo

दिव्यांग साले की नाक काटने के आरोपी जीजा सहित पांच गिरफ्तार

  • साले की नाक काटने का मामला
  • कटा नाक बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दिव्यांग साले की नाक काटने के आरोपी जीजा सहित पांच गिरफ्तार। लूणी थाना पुलिस ने फीच गांव स्थित किराना की दुकान में घुसकर दिव्यांग साले की नाक काटने के मुख्य आरोपी सहित पांच युवकों को सोमवार को गिरफ्तार किया। इनसे कटा नाक भी बरामद किया गया है। आटा- साटा से हुई शादी के बाद पत्नी की दूसरी जगह शादी होने से युवक नाराज था।

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि प्रकरण में फींच गांव निवासी मुख्य आरोपी गोलिया मगरा सतलाना निवासी सहीराम पुत्र सुखाराम विश्नोई,हम्मीर नगर निवासी सोहनलाल पुत्र किशनाराम विश्नोई,दिनेश पुत्र हडमानराम विश्नोई,रमेश पुत्र पोकरराम विश्नोई और हडमान पुत्र खीयाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। कटा नाक भी बरामद किया गया है। वारदात के संबंध में सभी पांचों युवकों से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि सहीराम व छह अन्य युवक रविवार शाम बिना नंबर की बोलेरो से फीच गांव के चौक में साले अशोक की किराना की दुकान में पहुंचे थे,जहां झगड़े के बाद सहीराम ने चाकू से अपने साले व बहनोई की नाक काटकर अलग कर दी थी। फिर कटा नाक लेकर दोस्तों संग भाग गया था। उसने बोलेरो में बैठे-बैठे वीडियो वायरल कर नाक काटने की जानकारी दी थी। उधर,नाक काटने से घायल साले अशोक का एम्स में इलाज चल रहा है।

बचपन में हुई शादी,गौना बाकी:-
पुलिस का कहना है कि फीच गांव निवासी सहीराम बिश्नोई की शादी बचपन में ही आटा-साटा से गांव में हुई थी,गौना होना बाकी था। सहीराम के ताऊ की बेटी की शादी अशोक के साथ हुई थी। वह दस साल से ससुराल जा रही है। करीब एक साल पहले सहीराम के दूसरे साले की शादी थी। तब सहीराम व पत्नी का गौना भी किया जाना था, लेकिन लडक़ी के पीहर वालों ने ऐसा नहीं किया था। उल्टा युवती की शादी जोलियाली गांव के एक अन्य युवक से कर दी और उसे गहनों के साथ ससुराल भी भेज दिया। सहीराम को अंदेशा था कि पत्नी की दूसरी शादी कराने में साले व बहनोई अशोक की भूमिका थी। वह एक महीने से साले को सबक सिखाने की फिराक में था।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026