डीआरएम ने रेलवे स्टेडियम में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

रंगारंग कार्यक्रम के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डीआरएम ने रेलवे स्टेडियम में फहराया राष्ट्रीय ध्वज। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल पर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को जोधपुर रेल खेल संघ रेलवे स्टेडियम में मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने तिरंगा ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे सुरक्षा बल,प्रादेशिक सेना तथा स्काउट व गाइड के परेड का निरीक्षण किया तथा रेलकर्मियों के नाम सन्देश पढ़ा।

डीआरएम ने रेलकर्मियों का अभिनन्दन करते हुए मंडल के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद दिया और इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विभिन्न विभागों को समूह पुरस्कार (ग्रुप अवार्ड) से सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों,स्काउट एंड गाइड और रेल कर्मचारियों ने देशभक्ति गानों पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक वरिष्ठ अधिकारी एवं महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारीयों ने आजादी के प्रतीकात्मक स्वरूप गुब्बारों को खुले आसमान में छोड़े।

नावां सिटी स्टेशन पर मंडोर सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ

गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार,मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसआर बुनकर,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतीश शर्मा,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी एवं समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। महिला कल्याण संगठन की सदस्य तथा मंडल के अधिकारी,उनके परिवारजन,ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी तथा रेल कर्मचारी भी उपस्थित थे।

रेलवे अस्पताल में किए फल वितरित
77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी एवं वरिष्ठ अधिकारी मंडल रेल अस्पताल पहुंचे जहां अस्पताल के कर्मचारियों ने डीआरएम का स्वागत किया। डीआरएम ने अस्पताल में भर्ती अस्वस्थ रेल कर्मियों को फल वितरित किए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026