युवती ने फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवती ने फंदा लगाकर दी जान।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित जेके नगर में रहने वाली एक युवती ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। परिजन को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर गए,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
पुलिस ने बताया कि मूलत: बाड़मेर जिले के सेडवा स्थित आगोला हाल जेके नगर में रहने वाले महेशदान पुत्र भूरेदान चारण ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पुत्री 25 साल की खुशबु ने घर में फंदा लगा लिया। पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लाया गया, मगर चिकित्सक ने मृत बता दिया। चौहाबो पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंपा। आत्म हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

