श्रीमदभागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ पाठ संपन्न
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),श्रीमदभागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ पाठ संपन्न। शहर के झालामंड के पुरानी पाली रोड स्थित राधे कृष्ण मंदिर पर मलमास के पवित्र महीने में राधेकृष्ण मंदिर कार्यसमिति द्वारा गौ सेवार्थ श्रीमदभागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ पाठ का समापन अलख निरंजन अखाड़ा बर्फानी बाबा के पावन सानिध्य में हुआ।
राईका बाग रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित एस्केलेटर्स शुरू
इस अवसर पर व्यास पीठ पर कथा वाचक सुरेन्द्र कुमार प्रजापति द्वारा अलख निरंजन बर्फानी बाबा का साफा एवं माला पहना कर स्वागत किया गया। पूरण प्रजापति द्वारा उनका शाल ओढ़कर स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी मनोज सिनावडिया ने बताया कि इस अवसर पर शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड,भाजपा युवा नेता लोकेश प्रजापति,सिनावडिया विकास समिति के अध्यक्ष भगवान राम प्रजापति,चेनाराम प्रजापति,नरसिंह मोरवाल,ठेकेदार भीयाराम प्रजापत,सोहनलाल प्रजापत,पूर्ण प्रजापति,समिति के संरक्षक धनराज प्रजापति सहित कई गणमान्य व्यक्ति,युवा,माता बहने,बुर्जुग व बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।
Related posts:

पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई पांच नोजल बंद

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

