यातायात पुलिस ने निकाली जागरूकता वाहन रैली

  • सड़क सुरक्षा माह
  • आमजन तक सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जा रहा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),यातायात पुलिस ने निकाली जागरूकता वाहन रैली। यातायात पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह 2026 के तहत आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) शालिनी राज द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शालिनी राज ने कहा कि सडक़ सुरक्षा एक गंभीर विषय है और सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना आवश्यक है। यातायात नियमों का पालन कर न केवल स्वयं की, बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित की जा सकती है।
राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के दौरान इस तरह की रैलियों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से आमजन तक सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

इंवेस्टमेंट के नाम पर 64 लाख की ठगी

वाहन रैली में शामिल सभी वाहनों पर यातायात नियमों से संबंधित आकर्षक पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। इन पोस्टरों के माध्यम से हेलमेट पहनने,सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।
रैली के दौरान शहरवासियों का ध्यान सडक़ सुरक्षा के महत्व की ओर आकर्षित किया गया।

रैली यातायात शाखा कार्यालय, रोटरी चौराहा, डाक बंगला से प्रारंभ होकर बारहवीं रोड, जालोरी गेट सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: यातायात शाखा कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई।

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026