Doordrishti News Logo

पर्यटन स्थलों पर पुलिस का मनमोहक बैण्ड वादन

पर्यटकों ने लिया मधुर धुनों का आनंद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पर्यटन स्थलों पर पुलिस का मनमोहक बैण्ड वादन।पुलिस आयुक्तालय की बैण्ड ने पर्यटकों को अपनी मधुर धुनों से मोहित कर दिया। पर्यटन स्थलों पर पुलिस बैण्ड की प्रस्तुति देखकर पर्यटक अभिभूत हो गए। नव वर्ष के शुभ अवसर पर पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा शहर की सांस्कृतिक एवं पर्यटन पहचान को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई। इस क्रम में जोधपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के पुलिस बैंड द्वारा भव्य एवं मनमोहक बैंड वादन का आयोजन किया गया।

एडीसीपी मुख्यालय के सुनील के. पंवार ने बताया कि पुलिस आयुक्त ओम प्रकाश के निर्देशानुसार,पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के पुलिस बैंड द्वारा भव्य एवं मनमोहक बैंड वादन का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान देश-विदेश से आए पर्यटकों ने पुलिस बैंड की मधुर एवं सुमधुर धुनों का भरपूर आनंद लिया। पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत राजस्थानी लोकगीतों,पारंपरिक धुनों तथा देशभक्ति गीतों ने पर्यटन स्थलों के वातावरण को उत्सवमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। बैंड वादन के दौरान पर्यटक भावविभोर होकर तालियों के साथ झूमते नजर आए तथा कई पर्यटकों ने इस यादगार पल को अपने कैमरों में भी कैद किया।

256 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग 91 चालकों का राजकोप एप पर फोटो मिलान

पर्यटकों पसंद आई जोधपुर पुलिस की बैण्ड वादन 
पुलिस बैंड के कलाकारों द्वारा अनुशासित,सुसंयोजित एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति ने उपस्थित पर्यटकों का मन मोह लिया। पर्यटकों ने इस अभिनव पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए जोधपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा इसे नव वर्ष की एक यादगार शुरुआत बताया।

पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण देना उद्देश्य
एडीसीपी मुख्यालय सुनील के. पंवार के अनुसार इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव वर्ष के अवसर पर जोधपुर आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण एवं सुखद वातावरण प्रदान करना, पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास, अपनत्व एवं सकारात्मक संवाद को और अधिक मजबूत करना रहा। जोधपुर पुलिस द्वारा किए गए इस सांस्कृतिक आयोजन से न केवल पर्यटन को प्रोत्साहन मिला,बल्कि राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति और देशभक्ति की भावना का भी प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुँचा।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026