256 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग 91 चालकों का राजकोप एप पर फोटो मिलान
नववर्ष पर मुस्तैद रही पुलिस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),256 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग 91 चालकों का राजकोप एप पर फोटो मिलान।नववर्ष की पूर्व संध्या पर मुस्तैद रही पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चैकिंग जोरों पर की। तकरीबन 256 संदिग्ध वाहनों को चैक किए जाने के साथ ही 91 चालकों का राजकोप एप पर फोटो मिलान किया गया।
पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश के निर्देशानुसार दोनों जिलों में लगे तकरीबन 15 सौ पुलिस कर्मी नववर्ष की पूर्व संध्या पर सक्रिय थे। जिला पूर्व,जिला पश्चिम एवं यातायात पुलिस द्वारा कुल 07 काले शीशे लगे वाहनों,06 बिना नंबरी वाहनों,शराब पीकर वाहन चलाने वाले 15 वाहन चालकों का 185 एमवी एक्ट में,तीन सवारी 07 दुपहिया वाहन चालकों,रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले 87 वाहन चालकों,बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 57 वाहन चालकों,बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
नई सड़क पर युवक का लेपटॉप चोरी
इसके अलावा बिना वर्दी वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालकों,नो पार्किंग में खड़े 61 वाहनों,मोबाइल पर बात करने वाले 03 वाहन चालकों,क्षमता से अधिक सवारी बिठाने वाले एक वाहन,खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले एक वाहन,ओवर स्पीड से चलने वाले 42 वाहनों,बिना परमिट वाहन चलाने वाले 01 वाहन,ट्रैफिक सिग्नल की पालना नहीं करने वाले 02 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
बिना रिफ्लेक्टर वाहन चलाने वाले 03 वाहनों,बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने वाले 03 वाहनों, बिना परमिट वाहन चलाने वाले 02 वाहनों का यातायात नियमों की पालना नहीं करने पर एमवी एक्ट में चालान कार्रवाई की गई। 01 संदिग्ध व्यक्ति का पर्चा बी भरा गया तथा 18 वाहनों का अन्य एमवी एक्ट में चालान बनाया गया।
