Doordrishti News Logo

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद

  • नववर्ष का शानदार स्वागत
  • 303 स्थान पर नाकाबंदी पॉइं
  • 37 फ्लाइंग पार्टी तथा 331 फिक्स पिकेट पॉइंट किए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस रही मुस्तैद।सर्द हवा और ठिठुरन भरी रात। होटलों रेस्तराओं में अलाव के साथ डीनर का आनंद और उस पर डीजे पर झूमते सैलानी। शहर में नववर्ष 2026 का आगाज रात ठीक 12 बजे हुआ। शहरवासियों ने जबर आतिशबाजी कर नववर्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इधर पुलिस भी पैनी नजर के साथ हुड़दंगियों से निपटी नजर आई साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश निर्देशानुसार,डीसीपी पूर्व पीडी नित्या,डीसीपी पश्चिम विनीत कुमार बंसल एडीसीपी शालिनी राज के सुपरविजन में पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में चिन्हित स्थानो पर नाकाबंदी,फ्लाइंग पार्टी,फिक्स पिकेट पॉइंट्स पर 303 स्थान पर नाकाबंदी पॉइंट,37 फ्लाइंग पार्टी तथा 331 फिक्स पिकेट पॉइंट पर जिले से पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

कार्यालय पुलिस आयुक्तालय से उपलब्ध जाब्ता 355, 503, यातायात शाखा से पुलिस जाब्ता 216 इस प्रकार 1074 पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। रिजर्व पुलिस जाब्ता 165, पुलिस आयुक्तालय के 32 पुलिस थानों का रिजर्व पुलिस जाब्ता 320 इस प्रकार पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में नव वर्ष पर लगने वाला संपूर्ण पुलिस जाब्ता 1559 पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

पूर्व सांसद के पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ का आरोपी पुलिस अभिरक्षा में

एडीसीपी सुनील के.पंवार के सुपरविजन एवं पर्यटन थानाधिकारी के नेतृत्व में लगभग 32 पर्यटन एवं हेरिटेज स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल जाब्ता लगाया गया। महिला पर्यटकों की सुरक्षा के लिए दो मोबाइल वाहन जिला पूर्व व जिला पश्चिम में निरंतर पेट्रोलिंग पर रही।

पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर रूट मार्च निकाला 
पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर रूट मार्च भी निकाला। यह रूट मार्च सर्किट हाउस से शुरू किया गया। जो भाटिया चौराहा, पांच बत्ती,अरोड़ा सर्कल,ग्रीन गेट, रिक्तिया भैरूजी सर्किल,अमृता देवी सर्कल,दाऊजी की होटल से होते हुए डीजल सेड रोड,न्यू पावर हाउस, आईटीआई सर्किल,शास्त्री सर्कल, एमडीएम सर्कल,नेहरू पार्क,गोल बिल्डिंग,जालोरी गेट,रणछोड़दास तिराया,सोजती गेट,नई सडक़ से पुलिस लाइन पर संपन्न हुआ।

रूट मार्च से आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय तथा आपसी भाईचारा,सामाजिक सौहार्द एवं शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने के लिए जन संदेश दिया गया।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026