Doordrishti News Logo

उचित मूल्य दुकानों के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

पात्र व्यक्ति 9 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उचित मूल्य दुकानों के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में रिक्त उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पात्र व्यक्ति 9 जनवरी को सांय 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे को राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिष्ठित शील्ड

जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) आश्विनी गुर्जर ने बताया कि कार्यालय जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) जोधपुर के क्षेत्राधिकार में कुल 12 रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य मूल्य की दुकानों के आवंटन हेतु सशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि 22 दिसंबर निर्धारित की गई थी जिसे बढ़ाकर अब 9 जनवरी कर दिया गया है। पात्र व्यक्ति 9 जनवरी को सांय 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे।

Related posts: