Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना संक्रमण से पार पाने के लिए जिला प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध करवाने भी शुरू कर दिए हैं। पहले चरण में 110 नए नर्सिंग कर्मचारी उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अलावा 50 से 70 जूनियर रेजिडेंट चिकित्सक भी अस्पतालों को उपलब्ध करवाने की कवायद चल रही है।

जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह के मुताबिक विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों से निकले युवाओं को चिह्नित करके अस्थाई तौर पर भर्ती किया गया है। ऐसे ही 110 नर्सिंग कर्मी मेडिकल कॉलेज के अस्पतालों में सेवाएं देंगे। इसी तरह एमबीबीएस कर चुके चिकित्सकों को भी जूनियर रेजिडेंट के रूप में चयन कर अस्पतालों को इनकी सेवाएं मुहैया करवाई जाएगी।

महात्मा गांधी अस्पताल व मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे लोगों की मदद के लिए हैल्प डेस्क स्थापित की जा रही है। दोनों अस्पतालों में टेंट लगाकर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लोगों को सूचनाएं मुहैया करवाई जाएगी। इन पर लगातार उद्घोषणाएं कर एम्बुलेंस आदि की उपलब्धता की जानकारी भी दी जाएगी।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026