Doordrishti News Logo

 

केंद्रीय मंत्री का सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला, राज्य की स्थिति को बताया चिंताजनक

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। शुक्रवार को शेखावत ने कहा, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा नहीं मानती हैं। उनके बयानों और उनकी पार्टी की हरकतों से यह जाहिर होता भी है। गुरुवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाजी पर हुआ हमला इसका सबसे बड़ा सबूत है। पश्चिम बंगाल में संवैधानिक संकट है। शेखावत ने कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता सरकार द्वारा संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार करते उनके कार्यकाल पर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने साफ कहा कि ममता बनर्जी भीतरी और बाहरी का खेल रचकर आग से खेल रही हैं। आग से खेलना यानी क्षेत्र के आधार पर अलगाववाद को बढ़ावा देना। ममता बनर्जी ने बंगाल को अपनी जागीर मान लिया है। उन्होंने कहा ममता बनर्जी के बयानों पर पूरे देश को गौर करना होगा और यह समझना होगा कि उनका मकसद बंगाल को देश से अलग दिखाना है। वे जता रही हैं कि बंगाल में केवल वही रह सकता है, जिसे वे अनुमति देंगी। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का ममता सरकार की शासन चलाने की नियत और नीतियों पर सवाल करना, बंगाल राज्य की चिंताजनक स्थिति का हाल बयान कर रहा है। गौरतलब है कि इसी माह की शुरुआत में शेखावत स्वयं कोलकाता के दौरे पर गए थे और घर-घर जाकर उन्होंने लोगों से संपर्क भी किया था।

Related posts:

रानीखेत एक्सप्रेस नवंबर में 18 ट्रिप बदले मार्ग से चलेगी

October 27, 2025

सभी बूथों पर उत्साह पूर्वक सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

October 27, 2025

जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय न्यायिक आयोग ने अपनी कार्यवाही शुरू की

October 25, 2025

आईआईटी जोधपुर आइडियाफोर्ज मिलकर बढ़ाएँगे स्वदेशी यूएवी व डीप-टेक नवाचार

October 25, 2025

शहर में उत्साह से किया गोवर्धन पूजा

October 23, 2025

घिलोठ में बनेगा प्रदेश का पहला ई-बस मेन्यूफैक्चरिंग प्लांट

October 22, 2025

दीपावली की रात कई जगह लगी आग,जनहानि नही 

October 22, 2025

बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता असरानी का निधन

October 21, 2025

देवगढ़ मदरिया से मारवाड़ जंक्शन वाया टोडगढ़ रावली नई रेल लाइन के फ़ाइनल सर्वे को मंजूरी

October 20, 2025