फर्जी मतदान को लेकर कई जगह शिकायतें फर्जी वोटर पकड़े

  • नगर निगम चुनाव
  • कई लोगों को लिया हिरासत में
  • कई जगह विरोध भी आया सामने

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फर्जी मतदान को लेकर कई जगह शिकायतें फर्जी वोटर पकड़े। नगरीय निकाय चुनाव की कड़ी में शुक्रवार को जोधपुर नगर निगम के लिए वोटिंग जारी है। दोपहर दो बजे तक 45 फीसदी वोटिंग हुई। सुबह से ही लोगों में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया,मगर कई जगहों पर फर्जी वोटिंग को लेकर भी विरोध देखा गया। पार्टी प्रत्याशी पोलिंग बूथों के बाहर खड़े रहे और नजर रखे रहे।

कैरियर काउंसलिंग सेमिनार 12 सितंबर को

पुलिस का माकूल बंदोबस्त होने के बावजूद फर्जी मतदान को लेकर मतदाताओं की शिकायतें सामने आती रही। कई वार्डों में ऐसा भी देखने को मिला कि वास्तविक वोटर पहुंचता उससे पहले ही कोई उसका वोट देकर निकल गया। फर्जी मतदाताओं ने पुरूष तो पुरूष महिलाएं भी पीछे नहीं रही।

कुड़ी एरिया में वार्ड नंबर 48 पर फर्जी वोटिंग को लेकर विरोध नजर आया। निर्दलीय अशोक मेवाड़ा की तरफ से विरोध जताया गया। उनका आरोप था कि फर्जी वोटिंग कराई जा रही है और प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। पुलिस भी मूक दर्शक बनी रही। बालसमंद एरिया में एक महिला मतदाता को फर्जी मतदान की आशंका में पकड़ा गया। महिला को लोगों ने पकड़ कर बिठा लिया और बाद में पुलिस को सूचना दी गई।

महिला खुद का नाम पता बताने से आखिर तक कतराती रही।आखिरकार पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। महिला से कई बार उसका नाम पूछा गया मगर वह उत्तर देने को तैयार नहीं हुई। वार्ड नंबर 9 में एक दंपती वोट देने आया था। मगर जब उन्हें पता लगा कि उनका वोट पहले ही दिया जा चुका है तो वे निराश हो गए। उन्हेेंं मतदान से भी वंचित होना पड़ गया।

कांग्रेस नेता पुखराज दिवराया ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा विरोध किए जाने पर मारपीट की गई जिससे उनके पैर पर चोट लगी। उन पर पुलिस ने डंडे से वार किया। वार्ड नंबर 46 में एक दिव्यांग और पुलिस के बीच हल्की नोंकझोंक हुई। दिव्यांग अपनी स्कूटी लेकर पोलिंग बूथ तक जाना चाहता था। मगर उसे स्कूटी सहित बाहर पुलिस द्वारा रोक दिया गया। इससे वहां बहसबाजी हुई।

वृद्ध मतदाताओं को व्हील चेयर पर लाया गया 
मतदान के प्रति उत्साह को देखते हुए कई नजरों आज देखने को मिले। कई परिवार के लोग बुजुर्ग लोगों को मतदान स्थल पर लाने के लिए व्हील चेयर लेकर पहुंचे। कुछ चलने में अक्षम थे तो कुछ बीमारी की हालत में होने पर उन्हें व्हीलचेयर पर लाया गया। काफी उम्रदराज में 101 और 98 साल की वृद्धाओं को भी परिजन मतदान के लिए लेकर पहुंचे।