हिस्ट्रीशीटरों के बीच बजरी की जीएसटी भरने भरवाने की बात को लेकर जान की धमकियां

  • लूणी पुलिस ने संगठित अपराध में शामिल 14 लोगों को पकड़ा
  • दो बाल अपचारी डिटेन
  • बाहर से बुला रखे थे अपराधी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हिस्ट्रीशीटरों के बीच बजरी की जीएसटी भरने भरवाने की बात को लेकर जान की धमकियां।कमिश्ररेट की लूणी पुलिस ने संगठित अपराध की रोकथाम की कड़ी में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 14 लोगों को पकड़ा है। दो बालकों को भी डिटेन किया गया है। संगठित अपराध तीन हिस्ट्रीशीटरों के बीच है। जिसमें दो लोग पहले पार्टनरशिप में बजरी लीज पर डंपर भरने का काम करते थे। मगर जीएसटी भरने- भरवाने की बात को लेकर मनमुटाव होने पर अलग हो गए।

17 दिसम्बर को लूणी के धुंधाड़ा क्षेत्र में दोनों पक्ष के लोग बजरी भरने एवं जीएसटी भरने की बात को लेकर आमने सामने हो गए और एक दूसरे को जान की धमकियां देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत मेें लिए जाने के साथ दो बालकों को भी डिटेन किया।

पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश,डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल,एडीसीपी वेस्ट रोशन मीना,एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित के निर्देशन में पुलिस थानाधिकारी डॉ.हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने संगठित अपराध की कड़ी की रोकथाम में इन 14 लोगों को पकड़ा है। इस बारे में थाने के सबइंस्पेक्टर गोविंदराम ने रिपोर्ट दी है।

यह है मामला 
पुलिस थाने के एसआई गोविंदराम के अनुसार भांडू का रहने वाला राजेंद्र सिंह उर्फ राजूसिंह पुत्र श्रवण सिंह बोरानाडा थाने का हिस्ट्रीशीटर है और 18 मुकदमे हो रखे हैं। जबकि मुलत: टेकरा बाप हाल आरटीओ के पीछे विद्यानगर का रहने वाला शैतान सिंह पुत्र सज्जन सिंह जो माता का थान पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है और 12 केस दर्ज हो रखे हैं। राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह की पत्नी दुर्गा कंवर के नाम से दुर्गा टिम्बर नाम से धुंधाड़ा गांव लूणी नदी क्षैत्र में सरकारी बजरी की लीज है। शैतान सिंह टेकरा और राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह दोनों सह भागीदार है। जो धुंधाड़ा लूणी नदी क्षैत्र से मौका मिलने पर कभी.कभी अवैध बजरी का खनन भी करते है।

राजू सिंह का दोस्त मेहबूब खां पुत्र उमर खां निवासी घंटीयाला थाना राजीव गांधी नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरूद्ध 21 केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ अवैध बजरी खनन,धोखाधड़ी,हत्या प्रयास के प्रकरण दर्ज है और चालानसुदा भी है। राजेन्द्र सिहं उर्फ राजू सिंह भाडू और शैतान सिंह टेकरा द्वारा पूर्व में भी नदी क्षैत्र से सीधे बजरी नदी से डम्परों में भरवाने व ग्राहकों को धमका कर बजरी कीकीमत ज्यादा वसूलने की रोजनामचा आम में रपट गत 6 जून को दर्ज की गई थी। इन दोनों को शांतिभंग की धारा में 25 अक्टूबर को कार्यपालक मजिस्ट्रेट आयुक्तालय से पाबंद भी करवाया गया था।

15 दिसम्बर को इनके बीच झगड़ा होने की आशंका में पुलिस वहां पहुंची थी। बाद में दोनों पक्ष के व्यक्तियों को समझाइश कराई गई थी। दोनों के बजरी तोल के कांटे भी अलग अलग लगे हैं,मगर जीएसटी भरने और भरवाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर दोनों में मनमुटाव हो रखा है। 16 दिसबंर को राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह और शैतानसिंह के पक्ष के लोग संगठित अपराध कारित करने के इरादे से एकत्र हुए थे। सभी बजरी भरवाने को लेकर दोनों पक्षो के लोग एक दूसरे को मरने- मारने पर उतारू होकर आपस में जान से मारने करने की धमकियां दे रहे थे। इस पर प्रकरण दर्ज किया गया।

मेहमान टीम ने जीते दोनों प्रदर्शन मैच

इन्हेंं किया गया गिरफ्तार 
लूणी थानाधिकारी डॉ.हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रकरण में लूणावास झंवर निवासी विशाल पुत्र मेघदान चारण,नारायण सिंह पुत्र गेन सिंह निवासी नरेन्द्र कॉलोनी समदड़ी रोङ बालोतरा,संदीप सिंह पुत्र समुन्दर सिंह नि वासी गोलसर बालाजी नागौर,पूरण सिंह पुत्र भवानी सिंह निवासी गांव प्रथमपुरी पुलिस थाना थाई जिला सीकर, ओम सिंह पुत्र थान सिंह निवासी पाटन डीडवाना,जितेन्द्र सिंह पुत्र पुराग सिंह निवासी भुगेरा शेरगढ़, चूनाराम पुत्र झुंझाराम जाट निवासी गंगासर सेडवा बाङ़मेर,ढगलाराम पुत्र मांगीलाल सुथार निवासी घाणा भाद्राजुन जालोर,पारस पुत्र रतना राम माली निवासी धुन्धाङा लूणी, भलाराम पुत्र बाबूलाल जाट निवासी ग्राम कराणी केरु झंवर,सुरेन्द्र सिंह पुत्र पर्वत सिंह निवासी पीपरली लूणी,पिन्टू पुत्र लालूराम मीणा उदयपुर,लोकेंद्र सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी सिणली लूणी और रोशनलाल पुत्र चौखाराम जाट साल निवासी भाडका बाङ़मेर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में शामिल 
प्रशिक्षु आरपीएस देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल रामेश्वर,तेजाराम, पदमसिंह,विक्रम सिंह,विकास, इमरान,हजारीलाल एवं देवाराम शामिल थे।

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026