स्वर्ण नगरी सुपरफास्ट ट्रेन में डिब्बों की अस्थाई वृद्धि
यात्रियों को मिलेगी राहत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),स्वर्ण नगरी सुपरफास्ट ट्रेन में डिब्बों की अस्थाई वृद्धि। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु शकूरबस्ती- जैसलमेर-शकूरबस्ती स्वर्ण नगरी सुपरफास्ट ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
चूरू-सादुलपुर रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य से जनवरी में अनेक ट्रेनें प्रभावित
उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 12249/12250, शकूरबस्ती- जैसलमेर-शकूरबस्ती स्वर्णनगरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 1थर्ड एसी एवं 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे अस्थाई रूप से बढ़ाए जा रहे हैं। यह अस्थायी बढ़ोतरी शकूरबस्ती से 17 से 31 दिसंबर तक तथा जैसलमेर से 18 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी।
