सोमवार को दो जोड़ी ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोमवार को दो जोड़ी ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी।उत्तर रेलवे के राजपुरा-बठिंडा रेलखंड पर दोहरीकरण एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण सोमवार को उत्तर पश्चिम रेलवे की दो ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 19271 भावनगर-हरिद्वार द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 15 दिसंबर को भावनगर से प्रस्थान कर हिसार-हांसी-महम- डोभ भाली-रोहतक-पानीपत- अंबाला मार्ग से चलेगी। इस दौरान ट्रेन का ठहराव जाखल,सुनाम उधम सिंह वाला,धुरी,पटियाला एवं राजपुरा स्टेशनों पर रहेगा।

भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस 17 को रहेगी रेगुलेट

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19028 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस विवेक एक्सप्रेस (साप्ताहिक)15 दिसंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान कर अंबाला-पानीपत-रोहतक-डोभ भाली-महम-हांसी-हिसार होकर संचालित होगी। बदले मार्ग में ट्रेन का ठहराव धुरी व बरवाला स्टेशनों पर किया जाएगा।

Related posts: