भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस 17 को रहेगी रेगुलेट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस 17 को रहेगी रेगुलेट। दक्षिण रेलवे के मदुरै,तिरुचिरापल्ली एवं पालक्काड मंडलों में निर्धारित तकनीकी एवं मशीन से जुड़े कार्यों के कारण ट्रेन संख्या 20481भगत की कोठी- तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस को 17 दिसंबर को दक्षिण रेलवे क्षेत्र में 1 घंटा 50 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा।

प्रदेश में 8 फ्लाइंग स्कूलों का होगा संचालन

जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उपरोक्त कार्यों के दौरान ट्रैक उपलब्धता प्रभावित रहेगी,जिसके चलते इस ट्रेन के विभिन्न स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान समय में आंशिक विलंब रहेगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन के अद्यतन समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Related posts: