Doordrishti News Logo

आर्मी डिपो से रिटायर्ड कर्मचारी ने किया आत्मदाह

आग लगाने के बाद सीढ़ियों के नीचे छुपा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आर्मी डिपो से रिटायर्ड कर्मचारी ने किया आत्मदाह। बनाड़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने घर में आत्मदाह कर लिया। आग लगाने के बाद वह सीढय़िों के नीचे छुपकर बैठ गया। पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देखकर परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में सेवानिवृत्त कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

आरटीओ की गाड़ी सांगरिया ब्रिज पर पलटी

पुलिस ने बताया कि नांदड़ी क्षेत्र के लक्ष्मण नगर निवासी सत्य नारायण (69) पुत्र चुन्नीलाल सोनी आर्मी डिपो से सेवानिवृत्त था। उसके बेटे हेमंत सोनी ने पिता की मौत के बाद थाने में मामला दर्ज कराया है।शनिवार को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि सत्यनारायण खुद को आग लगाने के बाद सीढय़िों के नीचे बैठ गया था।पत्नी नीचे काम कर रही थी। अचानक धुआं निकलने लगा। पड़ोसियों को घर में आग लगने का संदेह हुआ,जिसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचित किया।

जब परिजन ऊपर पहुंचे तो सत्यनारायण सीढय़िों के नीचे जली हुई हालत में मिला। पड़ोसियों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि सत्यनारायण ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगाई और फिर छिपने की कोशिश की। मामले की गहन जांच जारी है। हालांकि अभी तक आत्म दाह के कारणों का सटीक पता नहीं चल सका है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026