Doordrishti News Logo

हादसों में चार की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हादसों में चार की मौत। कमिश्ररेट के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों की मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सुपुर्द किए।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि नांदड़ी स्थित लक्ष्मण नगर सी में रहने वाले 70 साल के सत्यनारायण सोनी पुत्र चुन्नीलाल सोनी घर की छत पर कमरें में रहते थे। वह 12 दिसम्बर को कमरें में आग से झुलस गए थे। बाद में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, मगर अब उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र हेमंत की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। दूसरी तरफ राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश के फतेहपुर हाल सालोड़ी में रहने वाले संगीत पुत्र मेडिलाल खटिक ने रिपोर्ट दी।

बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

इसमें बताया कि उसका भाई 25 वर्षीय प्रदीप यहां सालोड़ी में एक भवन पर मार्बल घिसाई का काम कर रहा था। तब मार्बल मशीन से उसे करंट लग गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया,मगर उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस बारे में मर्ग की कार्रवाई की।

इधर लूणी पुलिस के अनुसार करनीयाली निवासी नरपत पुत्र छोगा राम मेघवाल ने मर्ग दर्ज कराया कि उसका भाई 28 वर्षीय सुरेश सतलाना गांव में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया। जबकि विवेक विहार पुलिस ने बताया कि कंडुबानाडा झंवर निवासी परसाराम पुत्र भैराराम मेघवाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी कि उसका भाई 35 वर्षीय प्रकाश भोमियाजी कॉलोनी के पास सांगरिया रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026