जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र स्थित अचलनाथ महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जोधपुर नगर निगम उत्तर के वार्ड संख्या 35 के पार्षद मनीष लोढ़ा के प्रयास से कटला बाजार स्थित अचलनाथ महादेव मंदिर में वैक्सीनेशन शिविर लगया गया जिसमें करीब 100 से अधिक लोगों ने कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगाया। यहां वैक्सीन लगवाने आए लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा। लोगों ने यहां मंदिर में भगवान के दर्शन भी किए और उनसे पूरे विश्व को कोरोना महामारी से बचाने की कामना की। शिविर में लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके बताकर जागरूक किया गया।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

