घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर के अंदरूनी क्षेत्र घांचियों की बगेची खांडाफलसा में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। गाड़ी मालिक ने खांडाफलसा थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि मूलत: पाली जिले के रोहट स्थित ढाबर हाल घांचियों की बगेची के सामने रहने वाले किशनाराम पुत्र मूलाराम घांची ने रिपोर्ट दी।
इसमें बताया कि रात के समय उसने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठने पर बाइक अपने स्थान पर नहीं मिली। अज्ञात शख्स उसकी बाइक को चुरा ले गया। फिलहाल बाइक का पता नहीं चला है।
