एकता कमेटी ने बांटे गरीबों को गर्म कपड़े
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज)एकता कमेटी ने बांटे गरीबों को गर्म कपड़े। सामाजिक सरोकार की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एकता कमेटी जोधपुर की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब एवं असहाय लोगों को गर्म कपड़े,जैकेट आदि वितरित किए गए।
कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल लतीफ ने बताया कि एकता कमेटी जोधपुर हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही है और जरूरतमंदों की हर संभव मदद के लिए तत्पर रहती है। शीतलहर से बचाव के लिए स्टेशन रोड,नई सडक़,टाउन हॉल, ओलम्पिक रोड,जालोरी गेट,सोजती गेट सहित कई क्षेत्रों में फुटपाथ पर रह रहे असहाय लोगों को गर्म कपड़े बांटे गए।
कमेटी के शाहबाज खान,इमरान खान,सलमान अली,मो चांद,शेफ अली,जावेद हुसैन,फारुख खान, सोयल खान,शाकीर खान पप्पसा, समाजसेवी गुलाम मोहम्मद सहित सभी सदस्य मौजूद थे और लोगों को राहत सामग्री बांटी।
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

