डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में राजयोग मेडिटेशन सत्र का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में राजयोग मेडिटेशन सत्र का आयोजन। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज में 5 व 6 दिसंबर को दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया गया। यह आयोजन विशेष रूप से एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए किया गया। इसमें ब्रह्मा कुमारी बहनों को मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया।

इसे भी पढ़ें – राज्यपाल ने ली एमबीएम विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक

कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा ने किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के मोटिवेशनल कार्यक्रम व मेडिटेशन का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है क्योंकि हम जितना अपने मन को शांत व खुश रखते हैं उतना ही जीवन में सही निर्णय ले पाते हैं।

अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ.अनुराग सिंह ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन का यह सत्र अवश्य ही सभी बच्चों के लिए प्रेरणादाई साबित होगा। डॉ.राजकुमार राठौड़,डॉ.रघुवीर चौधरी तथा डॉ. किशोर खत्री ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मेडिकल विद्यार्थियों के लिए ध्यान और राजयोग के महत्व पर विचार व्यक्त किए।

दो दिवसीय प्रशिक्षण में उपस्थित ब्रह्माकुमारी शील,मीनू,नेहा व अंजली ने जीवन में सुख,शांति व खुशी के लिए मेडिटेशन के इजी टिप्स दिए एवं सभी विद्यार्थियों को छोटी छोटी एक्टिविटीज द्वारा समझाया कि शांत मन से परिस्थितियों को कैसे हैंडल कर सकते हैं।डॉ.बिंदु टाक एवं डॉ.समता गोयल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।विद्यार्थियों व स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।संचालन डॉ.कमल खीची ने किया।