सीवरेज प्रणाली के बेहतर उपयोग व सुचारू संचालन पर चर्चा

रूडीप का जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीवरेज प्रणाली के बेहतर उपयोग व सुचारू संचालन पर चर्चा।राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना की ओर से जोधपुर शहर में आमजन की सुविधा के लिये आधारभूत विकास कार्य करवाये जा रहे हैं, इसके साथ ही परियोजना कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी करवाये जाते हैं।

इसे भी पढ़ें – लोको पायलटों का 48 घंटे क्रमिक उपवास ज्यूस पिलाकर समापन

इसी क्रम में आरयूआईडीपी जोधपुर अधीक्षण अभियंता शिव राम सोनी के निर्देशन में सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा कमला नेहरू कॉलोनी में सीवरेज प्रणाली के सही कियान्वयन,बेहतर उपयोग व सुचारू रूप से संचालन पर समूह बैठक का आयोजन किया गया।

सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण ने उपस्थित महिलाओं को रूडिप परियोजना के तहत शहर में चल रहे आधारभूत विकास कार्यों के बारे मे जानकारी दी,सीवरेज प्रणाली के लाभ व सही उपयोग के बारे मे बताया। सीवर परियोजना से अपेक्षित लाभ के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि इससे वातावरण स्वच्छ व जीवन स्तर मे सुधार होता है तथा दुषित जल जनित बीमारियों में कमी आती है। सीवेज शोधन संयंत्र से निकले शोधित जल का उपयोग कृषि व उधोगों में सहजता से किया जा सकता है। चर्चा के दौरान समझाया कि सीवर लाईन से जुडे घरों के बाथरूम व रसोई के आउटलेट पर जालियां अवष्य होनी चाहिए, इसमे वर्षा जल को ना जोडें। सीवर लाईन में कचरा,पॉलीथिन,सब्जी,जूठन इत्यादि को प्रवाहित नहीं करें।

कार्यक्रम मे एएसडी कैप धीरेन्द्र वैष्णव ने स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए साफ-सफाई के महत्व को समझाया। समुह चर्चा में भँवरी देवी,सरोज,पूजा के साथ कुल 18 महिलाओं ने भाग लिया व अपने-अपने सुझाव रखे। संवेदक फर्म ईगल ईफा सोशल आउटरिच टीम से लक्ष्मी सैनी ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026