लोको पायलटों का 48 घंटे क्रमिक उपवास ज्यूस पिलाकर समापन

  • 1 जनवरी 2024 से रनिंग भत्ता दरों में 25 प्रतिशत वृद्धि में देरी
  • अलारसा के आह्वान पर जोधपुर व मेड़ता रोड में भूखे रहकर विरोध प्रदर्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लोको पायलटों का 48 घंटे क्रमिक उपवास ज्यूस पिलाकर समापन।ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (अलारसा) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर देशभर के लोको पायलट,सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजरों ने अपनी मांगों के समर्थन में 48 घंटे का सामूहिक उपवास रखा। विरोध के दौरान भी सभी रनिंग स्टाफ ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियमित और सुरक्षित रूप से ट्रेन संचालन किया।

इसे भी पढ़िए – मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में 3 अहम नीतियों का अनुमोदन

अलारसा की प्रमुख मांगों में 1 जनवरी 2024 से रनिंग भत्ता दरों में 25 प्रतिशत वृद्धि प्रमुख रही।संगठन का कहना है कि लंबित मांगों को लेकर सरकार और रेलवे प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से शांतिपूर्वक उपवास रखा गया।

अलारसा जोधपुर मंडल सचिव डीआर सैन और मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सैल ने बताया कि जोधपुर और मेड़ता रोड की लोको लोबियों सहित विभिन्न रनिंग रूमों और प्रशिक्षण केंद्रों पर लगभग सभी रनिंग स्टाफ ने भोजन का त्याग कर सामूहिक उपवास में भाग लिया।

रनिंग स्टाफ की अन्य मांगों में आरएसी-1980 फार्मूले के अनुसार रनिंग भत्ते का पुनरीक्षण,किलोमीटर माइलेज भत्ते की आयकर छूट सीमा बढ़ाना,सहायक लोको पायलट को जोखिम भत्ता,ओपीएस लागू करना, एएलपी से सीएलआई तक वेतनमान एल-6 से एल-10 निर्धारित करना,नौ घंटे से अधिक की ड्यूटी समाप्त करना,सभी लोको में एसी व टूल बॉक्स उपलब्ध कराना,रिक्त पदों को पदोन्नति से भरना और स्पॉड मामलों में ‘रिमूवल’ सजा समाप्त करना शामिल है।

इस अवसर पर जीएम अवार्ड रामकेश बेरवा का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सामूहिक उपवास कार्यक्रम एवं विरोध प्रदर्शन में अलारसा के सीडब्ल्यूसी मेंबर पूनाराम गहलोत, जगदीश प्रसाद मिर्धा, युपीआरएमएस के जोनल कार्यकारी महामंत्री अजय शर्मा,मण्डल सचिव एनजे सिंह,ललित कुमार, लोको शाखा अध्यक्ष केके मीणा,भंवर लाल जाखड़,अनिल हरसानिया, एनडब्लूआरईयू जोनल अध्यक्ष व मंडल सचिव मनोज परिहार,मंडल उपाध्यक्ष जितेन्द्र ढाका,मंडल कोषाध्यक्ष कान्तीलाल सैन, गार्डस काउन्सिल जोधपुर मंडल सचिव नन्द किशोर गुर्जर, केके सोलंकी,महीपाल किशन मिश्रा, गणपत सिंह राजपुरोहित आईआरईयू जोधपुर कारखाना अध्यक्ष जैनाराम सारण,लोको पायलट मनिष लटियाल,प्रदीप विमल,आरडी माली,धर्मेन्द्र दर्जी,रामकेश बैरवा,श्रीराम देदङ,भैराराम गुर्जर,राजुराम सांखला, राजकुमार मीना,शंकराराम टेलर,खेराजराम भाटी,भरत बेनिवाल, मुकेश जांगिड़,प्रकाश वर्मा सहित बीकानेर जयपुर,अजमेर के कामरेड बड़ी संख्या में रनिंग स्टाफ सामूहिक उपवास कार्यक्रम के तहत ज्यूस एवं फ्रूट खिलाकर क्रमिक अनशन का समापन किया गया।

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026