Doordrishti News Logo

जोधपुर, संत शिरोमणि पीपाजी महाराज की 698 वीं जयंती 27 अप्रेल को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार सादगी पूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर समाज के लोग अपने-अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ पीपाजी महाराज की पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना करेंगे। इसके साथ ही भजन-कीर्तन, गुरू गुणगान तथा पीपाजी के जीवन चरित्र पर चर्चा के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। शहर में स्थित पीपाजी के मन्दिरों पर पूजारियों द्वारा पूजा-अर्चना की जाएगी।

श्री समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा ने बताया कि पीपाजी जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम प्रस्तावित था। जो 26 से  27 अप्रेल को होना था। चावड़ा ने बताया कि कोरोनाकाल के चलते जुलूस, भक्ति संध्या, सामूहिक प्रसादी, रक्तदान आदि के अन्य सभी कार्यक्रम निरस्त किए गए हैं। भक्तों से घर पर रहकर ही गुरू जयंती मनाने व सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा ने बताया कि इस अवसर पर 27 अप्रेल को विजय चौक स्थित पीपाजी के मन्दिर पर सुबह  8.30 बजे, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा तथा आरती का आयोजन होगा। इसमें भक्तजनों का प्रवेश निषिद्ध रहेगा। पीपा समाज के लोग अपने-अपने घरों रह कर पीपाजी महाराज की जयंती मनाएंगे। समाज के लोग संतश्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026