हिंदी निबंध प्रतियोगिता में शेरगढ़ की मूमल को राज्य में दूसरी रैंक

10 दिवसीय भारत भ्रमण के लिए मूमल का चयन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हिंदी निबंध प्रतियोगिता में मूमल को राज्य में दूसरी रैंक। स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल,शेरगढ़ की प्रतिभावान छात्रा मूमल सुथार ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया है। मूमल ने विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, बड़ली मंडोर,जोधपुर में आयोजित हिंदी निबंध प्रतियोगिता में भाग लेकर दूसरी रैंक प्राप्त करते हुए गौरवान्वित किया है।

मूमल ने हिंदी के वरिष्ठ अध्यापक कानाराम चौधरी के मार्गदर्शन और दल प्रभारी राकेश बिश्नोई के सहयोग से स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बड़ली मंडोर,जोधपुर में आयोजित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजना के अंतर्गत हिंदी निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया और राजस्थान के 134 मॉडल स्कूलों में द्वितीय स्थान (2nd Rank) प्राप्त किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मूमल का चयन 10 दिवसीय भारत भ्रमण कार्यक्रम के लिए हुआ है। भ्रमण में राजस्थान के 134 स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों के शीर्ष 20 विद्यार्थी तथा राज्यभर से कुल 2070 प्रतिभाशाली विद्यार्थी भाग लेंगे। यह आयोजन राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद,आयुक्तालय (माध्यमिक शिक्षा) द्वारा किया जा रहा है।

वंदे भारत एक्सप्रेस 6 नवंबर से 5 दिन साबरमती से 1 घंटा देरी से चलेगी

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के मेधावी छात्र मंगल प्रसाद सोनी का भी चयन हुआ है,जिन्होंने सत्र 2024-25 की दसवीं बोर्ड परीक्षा (अंग्रेजी माध्यम) में राजस्थान के 134 स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में 92.6% के साथ नवां स्थान (9th Rank) प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

इस प्रकार पूरे राजस्थान में शेरगढ़ मॉडल स्कूल के दो विद्यार्थियों मूमल सुथार और मंगल प्रसाद सोनी का चयन होना विद्यालय के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि है। विद्यालय में मूमल के आगमन पर प्रधानाचार्य शिवदत्त चारण ने उनका स्वागत किया और बधाई देते हुए कहा कि
मूमल और मंगल की सफलता इस बात का प्रमाण है कि लगन, अनुशासन और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। ये दोनों विद्यार्थी विद्यालय की गौरवशाली पहचान हैं।

विद्यालय परिवार,शिक्षक एवं समस्त शेरगढ़ क्षेत्रवासियों ने इन दोनों विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर अपार हर्ष एवं गर्व व्यक्त किया है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026