वंदे भारत एक्सप्रेस 6 नवंबर से 5 दिन साबरमती से 1 घंटा देरी से चलेगी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वंदे भारत एक्सप्रेस 6 नवंबर से 5 दिन साबरमती से 1 घंटा देरी से चलेगी।साबरमती से चलकर जोधपुर आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 6 नवंबर से पांच ट्रिप तक साबरमती से अपने निर्धारित समय से एक घंटे देरी से रवाना होगी।
जोधपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में दो ट्रिप की वृद्धि
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि अजमेर मंडल के अजमेर-पालनपुर रेल खंड के मध्य फालना स्टेशन यार्ड में फुट ओवर ब्रिज गर्डर लॉन्चिंग हेतु लिए जाने वाले ब्लॉक के कारण ट्रेन नंबर 12462,साबरमती-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 6 से 10 नवंबर तक साबरमती से अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से प्रस्थान करेगी।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

